bhagalpur news. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक नियुक्ति में हुई अनियमितता
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Oct 2025 12:53 AM
टीएमबीयू के छात्रसंघ के पूर्व प्रतिनिधि सह अभ्यर्थी डॉ कृष्ण कुमार गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि अतिथि शिक्षक नियुक्ति में व्याप्त धांधली को लेकर राजभवन, शिक्षा मंत्री, कुलपति के यहां से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना सवाल खड़ा कर रहा है
टीएमबीयू के छात्रसंघ के पूर्व प्रतिनिधि सह अभ्यर्थी डॉ कृष्ण कुमार गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि अतिथि शिक्षक नियुक्ति में व्याप्त धांधली को लेकर राजभवन, शिक्षा मंत्री, कुलपति के यहां से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना सवाल खड़ा कर रहा है. उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी करना विवि से लेकर राजभवन की संलिप्तता को जाहिर करता है. विवि प्रशासन द्वारा राजभवन सहित शिकायतकर्ता अभ्यर्थी को गलत जानकारी देकर मामले को गुमराह किया जा रहा है. इसका खुलासा आरटीआइ से सामने आया है. कहा कि जब विश्वविद्यालय से आरटीआइ की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर जानकारी ली गयी. तब सामने आया की उनको शैक्षणिक सूचकांक में 76 अंक है, जबकि उनका शैक्षणिक सूचकांक 73 कर चार मौखिक परीक्षा का अंक जोड़कर 77 शैक्षणिक सूचकांक दर्शाया गया है. उनका कुल शैक्षणिक सूचकांक में अंक 80 होना चाहिए. जबकि जिस अभ्यर्थी की नियुक्ति हुई है, उनको 65 शैक्षणिक सूचकांक अंक है. उन्हें 14 अंक मौखिक परीक्षा में देने के उपरांत भी 79 अंक ही होता है.
कहा कि गड़बड़ी से स्पष्ट होता है की विवि में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में पूर्व कुलपति के निर्देश पर जो जांच समिति बनायी गयी थी, वह गलत रिपोर्ट देकर अपना व्याप्त धांधली व भ्रष्टाचार को बचाने का काम किया है. ताकि अभ्यर्थी सहित राजभवन को गुमराह किया जा सकें. उस समिति में शामिल सदस्य भी पूर्व कुलपति के लोग थे. अभ्यर्थी डॉ कृष्ण कुमार गर्ग ने अतिथि शिक्षक नियुक्ति मामले में भष्ट्राचार सहित गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं. कहा कि दुर्गापूजा के बाद फिर से मामले को लेकर राष्ट्रपति भवन, पीएमओ, राजभवन व उच्च शिक्षा विभाग को सभी दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










