अव्यवहारिक वृद्धि से उद्योग-व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा
नगर निगम की ओर से गैर आवासीय संपत्ति कर में तीन गुना तक वृद्धि अव्यवहारिक है. इससे क्षेत्र के उद्योग व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा और छोटे व्यापारी अपनी दुकान बंद करने को विवश हो जायेंगे.
नगर निगम की ओर से गैर आवासीय संपत्ति कर में तीन गुना तक वृद्धि अव्यवहारिक है. इससे क्षेत्र के उद्योग व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा और छोटे व्यापारी अपनी दुकान बंद करने को विवश हो जायेंगे. उक्त बातें क्रेडाई के अध्यक्ष सह एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कही. मौका था रविवार को बीपी लॉ कार्यालय में इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से नगर निगम द्वारा गैर आवासीय संपत्ति कर में तीन गुना तक वृद्धि के विरोध में बैठक का. बैठक में इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, क्रेडाई बिल्डर एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. एक स्वर में वृद्धि का विरोध किया. इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने कहा कि होटल, विवाह भवन, बैंक, नर्सिंग होम आदि पर वर्तमान दर से तीन गुना, उद्योग, गोदाम आदि पर दो गुना, शोरूम, सिनेमा, मॉल, रेस्टोरेंट, कोचिंग आदि पर डेढ़ गुना बढोतरी की गयी, जो किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं है. चेंबर के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया ने कहा कि यह आमजन तथा व्यवसायियों पर सरकार द्वारा बड़ा कुठाराघात है, जिसका विरोध हर स्तर पर किया जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए