होमगार्ड जवानों ने निकाला मशाल जुलूस, महाआंदोलन की दी चेतावनी

Updated at : 29 Jan 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों ने निकाला मशाल जुलूस, महाआंदोलन की दी चेतावनी

होमगार्ड जवानों ने निकाला मशाल जुलूस, महाआंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन

अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड जवान पिछले 27 जनवरी से ही आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित प्रखंडों में काफी संख्या में होमगार्ड जवानों ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा. बता दें कि बीते 27 जनवरी को एक दिवसीय धरना, 18 जनवरी को थाली पीट कर जुलूस निकालने के बाद बुधवार को मशाल जुलूस का आयोजन किया गया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले भागलपुर शाखा की ओर से आंदोलन में हिस्सा लिया जा रहा है. संघ के भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव और सचिव विभाष कुमार झा ने मौके पर बताया कि होमगार्ड जवानों ने विशाल समूह के साथ मशाल जुलूस निकाला है. जिसमें अनुशासित ढंग से गृहरक्षकों के क्रोध की ज्वाला बिहार सरकार के विरुद्ध मशाल जुलूस के माध्यम से तूफान उठाएगी और सरकार के पदाधिकारियों के कानों के मोटे पर्दे को जलाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं करती है तो उनकी संगठन महाआंदोलन का निर्णय लेगी. टोटो लगाने पर दुकानदार ने चालक का सिर फोड़ा भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल गेट के समीप टोटो चालक बरहपुरा निवासी माे सुल्तान को एक दुकानदार से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया. जानकारी पा कर मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले दुकानदार सहित घायल को लेकर थाना गयी. जहां आरोपित को थाना में रखा गया. जबकि टोटो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल चालक ने बताया कि वह सदर अस्पताल के गेट के पास सड़क किनारे गाड़ी लगा कर सवार उतार रहा था. इसी दौरान वहां कपड़े का दुकान चलाने वाला दुकानदार आया और उसने लाठी-डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया. इधर, मोजाहिदपुर इलाके में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में भी केस दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन