याराना भक्त मंडल का 108 कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ के लिए रवाना

याराना भक्त मंडल का 108 कांवरियों का जत्था गुरुवार को बरारी पुल घाट से गंगा जल उठा कर बासुकीनाथधाम के लिए रवाना हुए.
याराना भक्त मंडल का 108 कांवरियों का जत्था गुरुवार को बरारी पुल घाट से गंगा जल उठा कर बासुकीनाथधाम के लिए रवाना हुए.
बरारी पुल घाट से पदयात्रा करते हुए खरमनचक स्थित गोकुलधाम पहुंचे. यहां महाआरती का आयोजन किया गया. फिर शोभायात्रा की शक्ल में बाबा बासुकीनाथ के लिए रवाना हुए. मंडली के संरक्षक अश्विनी जोशी मोंटी ने सभी कांवरियों का अभिनंदन किया. शोभायात्रा में बाबा की झांकी, घोड़े, नगाड़ा, डीजे, भजन मंडली के साथ कांवरिया एक परिधान में राजस्थानी पगड़ी के साथ नाचते- झूमते आगे बढ़ गये.
कांवरिया बाबा भोलेनाथ की जयकारा करते हुए आगे बढ़ रहे थे. शोभायात्रा खलीफाबाग चौक, अग्रसेन चौक, सूजागंज, स्टेशन चौक, लोहिया पुल होते हुए बौंसी-हंसडीहा मार्ग से प्रस्थान कर गयी. रात्रि विश्राम जगदीशपुर में होगा. सात दिवसीय यात्रा में स्वच्छ भारत, निर्मल गंगा जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा. मुख्य बाजार में शोभायात्रा का व्यवसायियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.यात्रा में मंडली महंत अमित कानोड़िया, उप महंत विष्णु वर्मा, कोषाध्यक्ष नितेश टिबरेवाल सोनू, संयोजक अभिषेक जोशी, रवि छापड़िया, अमित जैन, रिचेश वर्मा, जोनी संथालिया, राहुल सोनी मधु अग्रवाल, अंकित जैन, सूरज सिंघानिया, प्रभात मोदी, नागराज, नमन कश्यप, अभिषेक काकु, रितेश चमड़िया, विनीत शाह, नरोत्तम शर्मा, आनंद मोदी, संतोष साह आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




