Bhagalpur news सोशल मीडिया युवा पीढ़ी के भविष्य से कर रहा खिलवाड़

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सोशल मीडिया युवा पीढ़ी के भविष्य से कर रहा खिलवाड़

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का असर आज के युवा पीढ़ी पर तेजी से पड़ रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का असर आज के युवा पीढ़ी पर तेजी से पड़ रहा है. कम उम्र में दोस्ती होना अब सामान्य बात हो गयी है, लेकिन कई बार यही दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है, इसका एहसास भी नहीं होता.

कम उम्र में शुरू हुए रिश्ते अक्सर भावनात्मक रूप से गहरे हो जाते हैं. इन रिश्तों में जाति और धर्म जैसी सामाजिक सीमाएं पीछे छूट जाती हैं. हालांकि इसके परिणाम कई बार परिवारों को भुगतने पड़ता है. युवा बड़े-बड़े सपने देखने लगते हैं, लेकिन जीवन की वास्तविकताओं और जिम्मेदारियों से वह अनजान रहते हैं. जल्दबाजी के फैसले उनके भविष्य पर गहरा असर डाल सकते हैं. कई मामलों में देखा गया है कि कम उम्र में की गयी शादियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती. कुछ ही समय बाद रिश्तों में दरार आ जाती है और अलगाव की स्थिति बन जाती है. इसका असर सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके परिवार भी मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित होते हैं.

केस स्टडी 1

इशीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़ कर पास के गांव के एक युवक से शादी कर ली. पूछने पर बताया कि बचपन से प्रेम करते थे, लड़की की शादी जबरदस्ती दूसरे जगह करा दी गयी थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा.

केस स्टडी – 2

रशलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 10 साल की लड़की पास के गांव के अंतरजातीय लड़के के साथ भाग गयी. परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया. लड़की ने सोशल मीडिया वीडियो डाल कर कहा कि हमने शादी कर ली है और हम लोग खुश हैं.

केस स्टडी-3

पीरपैंती थाना क्षेत्र के एक गांव के एक लड़का-लड़की स्कूल के समय से ही प्रेम संबंध में थे. लड़की की शादी परिजनों ने करा दी. लड़का का विवाह गांव में ही हो गयी. कुछ ही माह के बाद लड़की पति को छोड़ प्रेमी के घर आ गयी. उसका विवाह प्रेमी से करा दिया गया.

केश स्टडी-4

रशलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के दूसरे जाति के लड़के के साथ फोन पर बात करती थी. इस दौरान दोनों में प्रेम हुआ और दोनों एक दिन घर से भाग कर शादी कर ली. परिजन काफी दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन