Bihar: मनचलों के इशारे पर लड़की पर टूट पड़ा खूंखार कुत्ता, मां-बेटी पर रोज कसते थे अश्लील फब्तियां

बिहार के भागलपुर में पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत खरीक का एक मामला सामने आया है जहां कुछ मनचलों ने एक लड़की पर खूंखार कुत्ते को छोड़ दिया और कटवाया.
Bihar: भागलपुर में पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़की पर कुछ मनचलों ने खूंखार जर्मन सेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया. कुत्ते ने लड़की को काट लिया और घटना के बाद लड़की जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. हैरान करने वाला आरोप यह है कि लड़की को कुत्ता काटता रहा और सभी आरोपित लड़के इसका आनंद लेते रहे. कुत्ते को और उकसाने का आरोप लगाया गया है. किसी तरह लड़की की जान बची. पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है.
नाबालिग लड़की को जर्मन सेफर्ड कुत्ते से कटवाया
खरीक के कठेला में नाबालिग लड़की पर जर्मन सेफर्ड कुत्ता छोड़ने और गंभीर रूप से घायल करवाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने नवगछिया महिला थाना में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दी है. पीड़िता ने पुलिस को बतायी कि मेरी पुत्री मंदिर से घर लौट रही थी. रास्ते में बगल में मचान पर बैठे कुणाल चौधरी, मुसुक चौधरी, अमित चौधरी, रघुनंदन चौधरी, सुषमा देवी सहित पांच अज्ञात ने जान मारने की नियत से मेरी बेटी पर खुंखार जर्मन सेफर्ड कुत्ता को छोड़ दिया. कुत्ते ने सभी आरोपितों की मौजूदगी में काटा. जिससे मेरी पुत्री घायल होकर जमीन पर गिरकर जख्म से तड़पने लगी.
ALSO READ: श्रावणी मेला: सुल्तानगंज गंगा घाट के पास वाहन चोर गिरोह सक्रिय, कांवरियों की बाइक कर रहे चोरी
दौड़कर आया मजदूर तो लड़की को बचाया
महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को कुत्ता काटता रहा और सभी आरोपित कुत्ता को काटने के लिए उकसाते रहा. इस दौरान जब थोड़ी दूर पर काम कर रहे मजदूर की नजर गयी तो वो लड़की को कुत्ता से बचाने दौड़कर आया. महिला ने बताया कि मजदूर के आने के बाद किसी तरह मेरी पुत्री की जान बची.
रोज राह चलते मां-बेटी पर अश्लील फब्तियां कसते हैं मनचले
महिला ने इन मनचलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया है कि जब मैं और पुत्री सड़क से गुजरते हैं तो सभी आरोपित अश्लील फब्तियां कसते हैं. इससे मेरी पुत्री और मैं डरी सहमी रहती हूं. नवगछिया महिला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. एक आरोपित को हिरासत में लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




