Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा में बन रहा है हस्त नक्षत्र का संयोग, रवि, अमृत व सर्वार्थ सिद्धि का योग, आज होंगे गंगा दशहरा पर आयोजन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jun 2025 5:15 AM
बरारी गंगा घाट में गंदगी व जलकुंभी
Ganga Dussehra 2025: गंगा संपूर्ण भारतीय सनातनियों के लिए आस्था का प्रतीक है. गंगा सभी नदियों में सबसे ज्यादा पवित्र और पूजनीय मानी जाती है. इस बार गंगा दशहरा पर क्या योग बन रहा है आइये जानते हैं...
Ganga Dussehra 2025, दीपक राव, भागलपुर: गंगा दशहरा पर गुरुवार को हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है. रवि, सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहा है. गंगा दशहरा को लेकर जिले के विभिन्न गंगा तटों बरारी सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, बरारी पुल घाट आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. इतना ही नहीं अलग-अलग स्थानों पर विविध आयोजन होंगे. कहीं प्रतिमा स्थापित कर पूजन होगा, तो कहीं गंगा महाआरती का आयोजन किया जायेगा.
गंगा तटों पर फैली है अव्यवस्था
इसके विपरीत स्मार्ट सिटी के तहत नवनिर्मित बरारी पुल घाट व सीढ़ी घाट पर अव्यवस्था फैली हुई है. जलकुंभी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है. चारों तरफ कचरा फैला हुआ है. आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर में मां गंगा का पूजन होगा, बूढ़ानाथ रोड स्थित रंगनाथ-कमला मंदिर में भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ होगा. श्रद्धालुओं में पूड़ी, सब्जी व आमरस का वितरण किया जायेगा.
कार्यक्रम का संचालन प्रबंध न्यासी विनोद अग्रवाल करेंगे. मां गंगा पूजन समिति की ओर से मोहनपुर स्थित चैती दुर्गा स्थान परिसर में तीन दिवसीय गंगा पूजनोत्सव का शुभारंभ होगा. संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने बताया कि यहां मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके बाद दो दिनों के लिए अष्टयाम संकीर्तन भी शुरू होगा. कार्यक्रम में महाआरती कर पर्यावरण संरक्षण, गंगा को निर्मल बनाये रखने का संदेश दिया जायेगा.
गंगा की पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी
सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से शिक्षण संस्थान मंदरोजा में गंगा दशहरा के पूर्व संध्या पर हमारी गंगा हमारा दायित्व संगोष्ठी हुई. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की. रंजन राय ने कहा कि गंगा गंगोत्री से निकलकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की धरती से बहती हुई गंगा सागर में मिलती है. मुख्य अतिथि प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि गंगा की पवित्रता बनाए रखना हमारी नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है. इस मौके पर राजीव रंजन, अजय शंकर, दिलीप दास, गोपाल महतो और नवल किशोर उपस्थित थे. संगोष्ठी का संचालन महेंद्र आर्य ने किया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
गंगा दशहरा पर धार्मिक मान्यता
मान्यता के अनुसार श्रद्धालु गंगा में 10 बार डुबकी लगायेंगे और मां गंगा को 10 प्रकार के फूल,10 प्रकार के धूप, 10 प्रकार के फल चढ़ायेंगे. जौ व 10 मुट्ठी तिल दान करेंगे. जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर मिश्रा ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा मैया की पूजा की जाती है. इस दिन मोक्षदायिनी गंगा माता की पूजा करने से, पितरों का तर्पण करने से पुत्र और मनोवांछित फल प्राप्त होता है. जल, अन्न, शृंगार का सामान, शक्कर, वस्त्र, फल, स्वर्ण का दान करना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. उन्होंने राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया. इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई.
इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










