चार घर जल कर राख, नौ बकरियां जली, लाखों का नुकसान

Updated at : 21 Apr 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
चार घर जल कर राख, नौ बकरियां जली, लाखों का नुकसान

चार घर जल कर राख, नौ बकरियां जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

कहलगांव. सलेमपुर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग से चार घर जल कर राख हो गये. जब तक लोग आग पर काबू पाते नौ बकरी समेत चारों घर का सामान जल कर राख हो गया, घटना रात के करीब 1:30 बजे की बतायी जा रही है. घर में सोये लोग आग की गर्मी से उठ कर जान बचाते घर से बाहर निकले, तब तक घर में भीषण आग लग गयी चुकी थी. कैलाश पासवान की नौ बकरी जल कर मर गयी. पत्नी भी आग से आंशिक रूप से झुलस गयी. जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक पारन पासवान, पलटू पासवान और नरेश उर्फ सनकी पासवान का घर जल गया. सूचना पर पहुंचे बिहार सरकार के अग्निशमन दस्ता ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया. अग्नि पीड़ित कैलाश पासवान ने बताया कि अग्निकांड में मवेशी समेत घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. पांच लाख का नुकसान हुआ है. अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी ने नुकसान का जायजा लिया. अंचल कार्यालय से अग्निपीड़ितों को पॉलीथिन का वितरण नहीं किया गया था. खुले आसमान में परिवार समेत रहने को विवश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन