ईंट भट्ठा मशीन की चपेट में आने मजदूर की मौत

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
ईंट भट्ठा मशीन की चपेट में आने मजदूर की मौत

भट्ठा मशीन की चपेट में आने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान जेएलएनएमसीएच में मौत हो गयी

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

भट्ठा मशीन की चपेट में आने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान जेएलएनएमसीएच में मौत हो गयी. जिसकी पहचान रजौन निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है. अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में घर से काम करने के लिये निकले थे. उसके बाद सूचना मिली की इंट बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप जख्मी हो गया है. उसके बाद परिजन रजौन अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि विकास सिमेंट से बनने वाले इंट भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार को भरण-पोषण करता था. वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पत्नी, तीन बच्चे समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद लोगों में सड़क दुर्घटना में मौत होने की चर्चा है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन