Bhagalpur News: अंडर-16 जिला क्रिकेट टीम गठन को लेकर चयन प्रतियोगिता 22 से

अंडर-16 जिला क्रिकेट टीम गठन को लेकर चयन प्रतियोगिता 22 से
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होने वाले अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भागलपुर जिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर 22 व 23 अप्रैल को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता होगी. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में ऐसे खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका पंजीयन भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के जिला क्रिकेट लीग 2023-24 में भाग लेने वाले क्लबों से है. ऐसे क्लबों के सचिव अपने-अपने क्लब के पांच खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए भेजेंगे. सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी लेकर आना अनिवार्य है. चयन समिति में मो हसन खान, मेहताब मेहंदी व जयंतो राज शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




