सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे परंपरागत सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे परंपरागत सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगा जल, पंचामृत, फूल और फलों से विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा अनुष्ठान महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में संपन्न हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही. पूजा और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में सराबोर रहा.B
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन