भागलपुर में प्री-मानसून सक्रिय, आज बारिश के आसार

Published by : BRAJESH NANDAN MAD Updated At : 11 Jun 2026 8:32 AM

विज्ञापन

भागलपुर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गयी हैं. आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम का मिजाज बदलने लगा है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गयी हैं. आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम का मिजाज बदलने लगा है. गुरुवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. प्री-मानसून की बारिश से लोगों को सुबह और शाम राहत मिल रही है, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी अब भी परेशान कर रही है.

13 जून तक बारिश की संभावना

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक जिले में बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून के प्रभाव से बादल छाये रहेंगे और बीच-बीच में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

15 जून को बिहार में मानसून के प्रवेश के संकेत

मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए 15 जून के आसपास बिहार में मानसून के प्रवेश की संभावना जतायी जा रही है. बंगाल क्षेत्र में मानसून की आहट शुरू हो चुकी है और इसके आगे बढ़ने के साथ बिहार में भी इसका असर दिखाई देने लगेगा.

मानसून का इंतजार कर रहे किसान

मानसून के आगमन के साथ ही खरीफ फसलों की खेती की तैयारियां तेज हो जायेंगी. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, वे पहले ही धान का बिचड़ा तैयार कर चुके हैं. वहीं वर्षा पर निर्भर किसान मानसून की नियमित बारिश का इंतजार कर रहे हैं. अच्छी बारिश शुरू होते ही खेतों में बिचड़ा डालने और खेती के अन्य कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन