bhagalpur news. टीएमबीयू कैंपस में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू कैंपस में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

टीएमबीयू परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है. विवि के सीनेट हॉल सहित सामने के खाली जमीन पर पानी तेजी से फैल रहा है.

विज्ञापन

टीएमबीयू परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है. विवि के सीनेट हॉल सहित सामने के खाली जमीन पर पानी तेजी से फैल रहा है. बुधवार की शाम करीब सात बजे तक विवि प्रशासनिक भवन जाने वाले पहुंच पथ पर घुटना भर से ज्यादा पानी जमा हो चुका था. साथ ही विवि के साइकिल स्टेंड में भी पानी घुस गया है. कैंपस में पानी फैलने से दूर-दराज से विवि में शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावकों को पानी पार कर आवागमन करना पड़ रहा है.

छात्राओं ने खाली किया हॉस्टल

लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल में बाढ़ का पानी फैल गया है. हॉस्टल के बरामदा तक पानी पहुंच गया है. ऐसे में यहां रहने वाली अधिकतर छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया है. बुधवार को अपना सारा सामान लेकर घर चली गयी, तो कुछ ने किराया पर लॉज में रहने के लिए चली गयी है. छात्रा खुशबू, स्नेहा व ब्यूटी कुमारी आदि छात्राओं ने बताया कि बाढ़ के कारण छात्रावास खाली करना पड़ रहा है. इस कारण से उनलोगों की पढ़ाई बाधित हो जाती है. पिछले बार विवि प्रशासन द्वारा महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को एसएम कॉलेज में शिफ्ट किया गया था, लेकिन इस बार कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. वहीं, पानी के साथ विषैले सांप भी कमरे में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में अनहोनी का खतरा बना रहता है.

कई शिक्षकों के आवास तक फैला पानी

लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहने वाले शिक्षकों की परेशानी बढ़ गयी है. आवास कैंपस तक बाढ़ का पानी फैल गया है. ऐसे में कुछ शिक्षकों ने घर से सामान दूसरे जगह शिफ्ट कराना शुरू कर दिया है. सिंडिकेट सदस्य डॉ केके मंडल ने कहा कि उनके आवास कैंपस में ठेना भर पानी जमा है. पानी तेजी से प्रोफेसर कॉलोनी के निचले सतह पर भरने लगा है. कहा कि जिस रफ्तार से पानी भर रहा है. एक से दो दिन में कॉलोनी में नाव चलने की स्थिति बन जायेगी. कहा कि ज्यादा पानी होने पर दूसरे जगह शिफ्ट करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन