bhagalpur news. बीएन कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाने का परीक्षकों ने दर्ज कराया विरोध

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 1:10 AM

विज्ञापन

बीएन कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाने का परीक्षकों ने शनिवार को विरोध किया है

विज्ञापन

बीएन कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र बनाने का परीक्षकों ने शनिवार को विरोध किया है. दरअसल, मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर टू की कॉपी की जांच चल रही है. इस बाबत परीक्षकों ने मामले में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया. परीक्षकों का कहना था कि बीएन कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर उन लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिलती है. कॉलेज में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था खराब है. आरोप था कि कॉपी लेने और अंक की सूची जमा करने में भी लाइन लगाना पड़ता है. कहा कि इसके पूर्व भी उनलोगों ने मूल्यांकन केंद्र को लेकर मौखिक रूप से समस्या से विवि प्रशासन को अवगत कराया था. आग्रह किया गया था कि बीएन कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र नहीं बना जाये. इस बाबत मामले को लेकर जानकारी परीक्षकों ने रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को दिया. परीक्षक डॉ आनंद कुमार मिश्रा, इंद्रजीत यादव, राजीव प्रिय, नवीन कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, डॉ रविशंकर कुमार चौधरी आदि ने कहा कि एईसी, एसईसी व वीएसी की परीक्षा की कॉपी बीएन कॉलेज में जमा करायी जायेगी. विवि प्रशासन से मांग की है कि बीएन कॉलेज में मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन