ePaper

भागलपुर में परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों को मिलेगी घर से भी बेहतर सुविधा, बैठेंगे व्हीलचेयर पर, स्टील के कप में पिएंगे चाय 

Updated at : 05 Aug 2024 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news

भागलपुर नगर निगम शहर के बुजुर्गों को आश्रय गृह में घर से ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है. जिसके तहत कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. जिससे बुजुर्गों का जेवण सुखद होगा.

विज्ञापन

ब्रजेश, Bhagalpur News: भागलपुर में अपने परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों को नगर निगम अब वो सुविधाएं मुहैया कराएगा जो पहले कभी नहीं मिलती थी. बुजुर्गों के जीवन को और सुखद बनाने के लिए नाथ नगर स्थित आश्रय गृह को समृद्ध करने की योजना बनाई गई है. इस योजना को मंजूरी भी मिल गई है. जिसके बाद अब यहां बुजुर्गों को घर जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

मिलेगी घर जैसी सुविधा

नाथ नगर स्थित आश्रय गृह में बुजुर्गों को बैठने के लिए व्हीलचेयर मिलेगा. पीने के लिए स्टील के कप में चाय दिया जायेगा. तकिया-कंबल तो आम है, गर्मी से राहत दिलाने के लिए उनको कूलर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. ठंड के दिनों में स्नान करने के लिए गीजर का गर्म पानी मिलेगा. यही नहीं, वे सभी मनोरंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे. इसके लिए निगम स्क्रीन के साथ डिजिटल प्रोजेक्टर लगाकर देगा. इसके अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा, जो एक परिवार को घर में सुविधा मिलती है.

निगम ने तय कर दी सामानों की राशि

नगर निगम ने बुजुर्गों को सुविधाएं देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बस अच्छी सामग्री के सप्लायर मिलने की देरी है. निगम ने आश्रय गृह के लिए सामग्री खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पांच अगस्त को सप्लायर की बहाली कर दी जाएगी. इसके बाद उन्हें सामग्री उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया जाएगा. निगम ने सामग्री की राशि तय कर दी है.

Also Read: पटना के इन इलाकों में 13 अगस्त तक चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों पर हजारों का जुर्माना भी

क्या-क्या मिलेगा

  • बुजुर्गों के आवागमन को आसान बनाने के लिए व्हीलचेर
  • स्वच्छ पेयजल और उसे पीने के लिए स्टील का कप
  • सोने के लिए तकिये और कंबल के साथ गर्मी में कूलर और ठंड में गीजर
  • मनोरंजन के लिए डिजिटल प्रोजेक्टर और स्क्रीन
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन