bhagalpur news. भारोत्तोलन प्रतियोगिता : संस्कृति, आकृति, संजना, सचिन, फरहान को प्रथम स्थान

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 1:11 AM

विज्ञापन

जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में रविवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में सीनियर एवं जूनियर जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में रविवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन में सीनियर एवं जूनियर जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. पूर्व कुलपति प्रो पवन पोद्दार व जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में कैडेट ग्रुप बालिका वर्ग में 40 किलो भार में संस्कृति शिवानी प्रथम, 50 किलो में आकृति प्रथम, यूथ 40 किलो में संजना कुमारी, 53 किलो में श्रेयश्री, जूनियर बालिका वर्ग में 48 किलो में ऋषिका, 58 किलो में प्रीति कुमार, सीनियर बालिका वर्ग 48 किलो में कोमल भारती व 63 किलो में तुलसी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

कैडेट ग्रुप बालक वर्ग में 40 किलोभार में सचिन कुमार, 48 किलो में मनीष कुमार, 50 किलो में प्रीतम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि यूथ बालक वर्ग में 56 किलो में मोहम्मद फरहान अली, 65 किलो में अंकुश राज, 71 किलो में प्रीतम कुमार, 79 किलो में चिराग आनंद ने प्रथम स्थान पर रहे. जूनियर ग्रुप 56 किलो बालक वर्ग में सुमित कुमार, 60 किलो में मोहम्मद जुल्फकार, 65 किलो में मोहम्मद अमीर, 71 किलो में आनंद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. सीनियर वर्ग में 60 किलो में अभिषेक आनंद, 71किलो में अभिमन्यु कुमार ने प्रथम स्थान रहे. विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने पुरस्कार से सम्मानित किया. मौके पर जिला भारत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, सचिव नीरज कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, नसर आलम, नीलकमल राय, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद अली आदि मौजूद थे. संचालन आराधना मिश्रा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन