भागलपुर में सड़क पर फेंका मिला नवजात का शव

Updated at : 27 Jan 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में सड़क पर फेंका मिला नवजात का शव

लोगों ने अवैध गर्भपात की आशंका जतायी

विज्ञापन

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक इलाके में सोमवार सुबह को सड़क किनारे एक नवजात का शव फेंका हुआ मिला. बच्चे के शरीर का अधिकांश हिस्सा कुत्तों ने नोच खाया था. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी. लोगों ने अवैध गर्भपात की आशंका जतायी. दोपहर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तिलकामांझी पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस जगह से क्षत विक्षत शव को बरामद किया गया. वहां से थोड़ी दूर पर एक निजी क्लीनिक है. लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद क्लीनिक से सभी कर्मी भाग निकले थे. समाजसेवी अजीत शेखर सिंह ने बताया कि बताया कि क्लीनिक अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन