bhagalpur news. अच्छे नागरिक बनकर देश की समृद्धि में दें योगदान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स विभाग में शनिवार को पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स विभाग में शनिवार को पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. पीजी सेमेस्टर तीन के छात्र-छात्राओं की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने किया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. छात्रों ने गायन-नृत्य, संभाषण के साथ मनोरंजन खेल में भाग लिया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करे. कॉलेज की पहचान कॉमर्स की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के कारण जानी जाती है. एक अच्छे सफल विद्यार्थी और एक अच्छे नागरिक बनकर देश की समृद्धि में अपना योगदान दें. विभाग अध्यक्ष प्रो आशुतोष कुमार दत्ता ने विद्यार्थियों को लगातार वर्ग में उपस्थित रहने के लिए कहा है. मौके पर डॉ सुनील कुमार शाह, डॉ रवि शंकर कुमार, डॉ कुमारी प्रियंका, डॉ लाल, डॉ अनामिका आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन