bhagalpur news. महिलाओं व छात्राओं को स्वावलंबी बनाने को ले दिया प्रशिक्षण

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. महिलाओं व छात्राओं को स्वावलंबी बनाने को ले दिया प्रशिक्षण

बीएयू सबौर के उद्यानिकी विभाग में दो दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 32 महिला व छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की

विज्ञापन

बीएयू सबौर के उद्यानिकी विभाग में दो दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 32 महिला व छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. इस प्रशिक्षण के माध्यम से सूखा फूल पैकेजिंग के लिये विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि प्रशिक्षण लेने के बाद सूखे फूल से अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री कर अपनी आय अर्जित कर सकता है. प्रशिक्षण का आयोजन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ दीप्ति सिंह के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण में मौजूद बीएयू सबौर के डीन कृषि डॉ एके साह, बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर की प्राचार्य डॉ रूबी रानी, मां आनंदी संस्था मिरजानहाट की संस्थापिका प्रिया सोनी और विभाग अध्यक्ष डॉ शिरीन अख्तर मौजूद थे. प्रशिक्षण में मां आनंदी संस्था, कृति एकेडमी ममलखा और बीएसी सबौर के बच्चे प्रशिक्षित हुए और उन्होंने सूखे फूल से कई उत्पाद बनाकर उनकी पैकेजिंग सिखी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्रों को स्वाबलंबी बनाकर आय अर्जित करना है. अपने प्रतिभा के आधार पर सूखे फूल के उत्पाद घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक मांग होने के कारण आसानी से बेची जा सकती है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन