वृश्चिक राशिफल 26 फरवरी 2026: लव लाइफ में बढ़ेगा विश्वास, पार्टनर के साथ मिलकर शुरू करेंगे नया सफर

आज का वृश्चिक राशिफल 26 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 26 Febuary 2026: आज 26 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 26 Febuary 2026: ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही पावरफुल है. चंद्रमा अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पहले से गुरु बृहस्पति मौजूद हैं. यह ‘गजकेसरी योग’ जैसा शुभ प्रभाव पैदा कर रहा है. साथ ही कुंभ राशि में पंचग्रही योग सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु) युवाओं को करियर और सोशल मीडिया में कुछ बड़ा करने का जुनून देगा. केतु सिंह राशि में हैं.आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: वृश्चिक राशि वालों के करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.
वृश्चिक राशि- मंगल की कुंभ में मौजूदगी और चंद्रमा का मिथुन में होना आपको सोशल मीडिया पर पॉपुलर बनाएगा. समाज या सोशल सर्कल में आपका नाम बढ़ेगा जिससे आप खुश रहेंगे. पार्टनर या छोटे भाई-बहनों की सेहत में सुधार होगा. आज किसी के बहकावे में आकर फालतू का पैसा इन्वेस्ट न करें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई गुड न्यूज लेकर आने वाला है.
करियर-बिजनेस: मंगल की कुंभ में मौजूदगी आपको सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दिलाएगी. समाज और दोस्तों के बीच आपका कद बढ़ेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई बहुत बड़ी ‘गुड न्यूज’ लेकर आ सकता है. अगर आप किसी रिसर्च या तकनीक पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ आज बहुत ही सहयोगात्मक रहेगी. पार्टनर की सेहत में सुधार होने से आप मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे. आज आप साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट या हॉबी पर काम कर सकते हैं. रिश्तों में आज शक की कोई जगह नहीं होगी. भाई-बहनों के साथ समय बिताना आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम है. मंगल की सकारात्मक ऊर्जा आपको शारीरिक रूप से बलवान बनाएगी. पुरानी किसी चोट या दर्द से आज राहत मिल सकती है. हालांकि, ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें. आज घर पर योग करना या जिम जाना आपके कॉन्फिडेंस को और बढ़ाएगा.
सावधानी: किसी के बहकावे में आकर फालतू की इन्वेस्टमेंट स्कीम में पैसा न लगाएं.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें.
शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 26 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




