ePaper

पंचांग 26 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Updated at : 26 Feb 2026 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 26 Fabuary 2026

आज का राशिफल 26 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang 26 February 2026: आज गुरुवार के पंचांग के अनुसार ग्रहों की स्तिथि और शुभ तिथियां क्या हैं? क्या आप इस पंचांग के आधार पर आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय जानना चाहेंगे? यहां पढें आज का पंचांग.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 26 February 2026: आज 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य कुंभ राशि में है. चंद्रमा मिथुन राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. मंगल कुंभ राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार

तिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 12 बजकर 06 मिनट तक
वार: गुरुवार.
विक्रम संवत: 2082.
शक संवत: 1947.
सूर्योदय: 06:14 AM.
सूर्यास्त: 05:51 PM.
अयन: उत्तरायण.
ऋतु: शिशिर.

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र दिन 11:56 तक, उसके बाद आर्द्रा
योग: प्रीति योग रात 10:32 तक, उसके बाद आयुष्मान योग.
करण: तैतिल सुबह 10:11 AMशाम 5:24 तक, उसके बाद गर

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मिथुन राशि
सूर्य: कुंभ राशि.
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि.
मंगल: कुंभ राशि.
बुध: कुंभ राशि.
शुक्र: कुम्भ राशि.
शनि: मीन राशि.
राहु: कुंभ राशि.
केतु: सिंह राशि.

दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 06:14 AM से 07:40 AM
रोग (अशुभ): 07:40 AM से 09:07 AM
उद्वेग (अशुभ): 09:07 AM से 10:34 AM
चर (सामान्य): 10:34 AM से 12:01 PM
लाभ (उन्नति): 12:01 PM से 01:29 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:29 PM से 02:56 PM
काल (हानि): 02:56 PM से 04:23 PM
शुभ (उत्तम): 04:23 PM से 05:51 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:39 AM से 12:24 PM.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 PM से 02:50 PM.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:42 AM से 05:28 AM.

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:29 PM से 02:56 PM.
यमगण्ड: सुबह 06:14 AM से 07:40 AM.
गुलिक काल: सुबह 09:07 AM से 10:34 AM.
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें).

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है .
सरल उपाय: गुरुवार होने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें. केले के वृक्ष में जल दें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

Also Read:- रंगभरी एकादशी 2026 कब है? जानें काशी में रंगों के उत्सव की संपूर्ण पूजा विधि और मुहूर्त

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola