कन्या राशिफल 26 फरवरी 2026: आर्थिक मामलों में आज का दिन लकी, सेहत को लेकर रहें सतर्क

आज का कन्या राशिफल 26 फरवरी 2026
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 Febuary 2026: आज 26 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है.
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 Febuary 2026: ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही पावरफुल है क्योंकि चंद्रमा अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पहले से गुरु बृहस्पति मौजूद हैं. यह ‘गजकेसरी योग’ जैसा शुभ प्रभाव पैदा कर रहा है. साथ ही कुंभ राशि में पंचग्रही योग (सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु) युवाओं को करियर और सोशल मीडिया में कुछ बड़ा करने का जुनून देगा. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए क्यों खास है आज का दिन.
कन्या राशि- बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको समाज सेवा और एजुकेशन में बड़ी सफलता दिलाएगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत लकी है, पढ़ाई में मन लगेगा और रिजल्ट भी अच्छे आएंगे. आप किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे. अगर परिवार में किसी की शादी की बात चल रही थी, तो आज वह रिश्ता पक्का हो सकता है.
करियर-बिजनेस: बुध और चंद्रमा की स्थिति स्टूडेंट्स के लिए बहुत शुभ है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम का सुखद परिणाम मिल सकता है. जो युवा समाज सेवा या एनजीओ से जुड़े हैं, उन्हें आज बड़ी सफलता मिलेगी. परिवार में किसी की शादी पक्की होने से बिजनेस और करियर में भी सकारात्मकता का संचार होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आप पार्टनर के साथ मिलकर परिवार की खुशियों में शामिल होंगे. एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा. अगर आप लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए शुभ है. पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप काफी संतुलित और शांतिपूर्ण महसूस करेंगे. बुध का प्रभाव आपकी नसों को आराम देगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा. हालांकि, घुटनों या पैरों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए बहुत ज्यादा भागदौड़ न करें. घर का बना शुद्ध भोजन ही लें.
सावधानी: परिवार के फैसलों में अपनी राय थोपने के बजाय सबकी बात सुनने की कोशिश करें.
उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जप करें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 26 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




