ePaper

धनु राशिफल 26 फरवरी 2026: आज बढ़ सकती हैं बेवजह की परेशानियां, भूलकर भी न लें कोई बड़ा फैसला

Updated at : 26 Feb 2026 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 26 Febuary 2026: आज 26 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 26 Febuary 2026: ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही पावरफुल है क्योंकि चंद्रमा अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पहले से गुरु बृहस्पति मौजूद हैं. यह ‘गजकेसरी योग’ जैसा शुभ प्रभाव पैदा कर रहा है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है. युवाओं को करियर और सोशल मीडिया में कुछ बड़ा करने का जुनून देगा. केतु सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.

धनु राशि- गुरु की मिथुन में उपस्थिति आपको मैच्योर बनाएगी पर घर की जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी. आज का दिन खुशियों भरा रहेगा पर आप घर के कामों में इतने बिजी रहेंगे कि अपने करियर या बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने माता-पिता या बड़ों से पूछना न भूलें वरना आप किसी फालतू की परेशानी में पड़ सकते हैं.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी गुरु का चंद्रमा के साथ होना आपको बहुत मैच्योर बनाएगा. आज आप कार्यक्षेत्र में बड़े निर्णय लेंगे, लेकिन घर की जिम्मेदारियां आपको करियर पर पूरा फोकस नहीं करने देंगी. माता-पिता या अनुभवी लोगों से चर्चा करके ही कोई बड़ा कदम उठाएं. बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े युवाओं को आज काम का दबाव अधिक रह सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन खुशियों और जिम्मेदारियों का मिश्रण है. आप और आपका पार्टनर मिलकर घर के किसी बड़े काम को निपटाएंगे. इससे आप दोनों के बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग और भरोसा बढ़ेगा. सिंगल युवाओं को आज परिवार की पसंद का कोई व्यक्ति मिल सकता है. आज अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप सामान्य रहेंगे, लेकिन कमर दर्द या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है. गुरु का प्रभाव आपको मोटापा बढ़ा सकता है, इसलिए अपनी डाइट में कैलोरी का ध्यान रखें. भारी सामान उठाने से बचें और बैठने के पोस्चर पर ध्यान दें. सुबह की धूप लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

आज का धनु राशिफल.

सावधानी: घर की उलझनों को ऑफिस के काम पर हावी न होने दें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और मंदिर में चने की दाल का दान करें.

शुभ अंक- 1.
शुभ रंग- बैंगनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 26 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola