Bhagalpur news हवन-महाभंडारे के साथ रामकथा व भागवत कथा का समापन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news हवन-महाभंडारे के साथ रामकथा व भागवत कथा का समापन

रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव में बाबा रामेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री राम कथा सह श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन, महाभंडारा और “एक शाम भोलेनाथ के नाम” कार्यक्रम के साथ हुआ.

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के रघुचक अंधार स्थित रामेश्वर महादेव में बाबा रामेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री राम कथा सह श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन, महाभंडारा और “एक शाम भोलेनाथ के नाम” कार्यक्रम के साथ हुआ. समापन पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया. कथा समापन के बाद आयोजित हवन में कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने अपने परिवारजनों के साथ भाग लिया. पंडित सजन मिश्र ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण से श्रद्धालुओं को हवन कराया. हजारों श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारे का आयोजन किया गया. चंडीगढ़ से पधारे राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने कन्याओं का चरण धोकर पूजन किया और भंडारे की शुरुआत की. महाभंडारे में कटहरा पंचायत के कटहरा, मोथाबारी, कुमारपुर, रघुचक अंधार, आजाद नगर, पनसल्ला, मिसरपुर, कुमैठा सहित दर्जनों गांवों से आये हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. देर शाम “एक शाम भोलेनाथ के नाम” भजन संध्या में अभिषेक ठाकुर जागरण ग्रुप के बिहार व बंगाल से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. “बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए” और “धनिया हेरागइल रघुचक के मेला में” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. भजन संध्या का उद्घाटन कुंदन जी महाराज, समाजसेवी सुगंध झा उर्फ सिक्की झा और राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम के दौरान भोलेनाथ–माता पार्वती तथा राधा–कृष्ण की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित नंदन सिंह, पंकज सिंह, गौतम सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, शमशेर सिंह, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, विराट कुमार, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्रीराम सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में पंचायतवासी मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन