bhagalpur news. सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

नवगछिया कोर्ट के सामने एनएच-31 पर सड़क हादसे में घायल हुए रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के दिव्यांग बब्बी यादव (22) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है

विज्ञापन

नवगछिया कोर्ट के सामने एनएच-31 पर सड़क हादसे में घायल हुए रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के दिव्यांग बब्बी यादव (22) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. सोमवार को दोपहर बाद हुए सड़क हादसे के बाद बब्बी घायल हुए थे, जिसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को मौत हो गयी. बरारी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संदर्भ में मृतक के बड़े भाई रिक्की यादव ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसका भाई गांव के ही अरुण यादव के साथ बाइक से नवगछिया की ओर जा रहा था. कचहरी के पास एनएच-31 पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें बब्बी गंभीर रूप से घायल हो गया. पहले उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन