विवाहिता का अश्शील फोटो वायरल कर कोचिंग संचालक ने किया प्रताड़ित

पैरडोमिनियामाल पंचायत गोड़ियासी गांव के कोचिंग संचालक ने एक विवाहिता का अश्लील फोटो ससुराल पक्ष को भेज प्रताड़ित करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है
शाहकुंड.पैरडोमिनियामाल पंचायत गोड़ियासी गांव के कोचिंग संचालक ने एक विवाहिता का अश्लील फोटो ससुराल पक्ष को भेज प्रताड़ित करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता के पिता कोचिंग संचालक की इस हरकत से परेशान हो शाहकुंड थाना को आवेदन दे न्याय के लिए चक्कर काट रहे हैं. विवाहिता के पिता ने आवेदन में कहा कि कोचिंग संचालक रजनीश कुमार उर्फ छोटू मेरी पुत्री का अश्शील फोटो उसके ससुराल पक्ष के मोबाइल पर भेज पारिवारिक जीवन में खटास उत्पन्न करने के इरादे से परेशान कर रहा है. कोचिंग संचालक की इस हरकत से पिता विवाहिता के दाम्पत्य जीवन में विवाद उत्पन्न होने के भय से परेशान हैं. उन्होंने बताया है कि कोचिंग संचालक लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है, जिससे परेशान हो पुत्री की तीन माह पूर्व शादी की गयी, लेकिन संचालक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. विवाहिता के पिता ने बताया कि पांच दिन पूर्व कोचिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से सोमवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की जायेगी. विवाहिता के पिता संचालक को हिरासत में लेने का आग्रह कर रहे हैं. पिता ने संचालक के सहयोगी रोहित कुमार पर धमकी देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि मामले में जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




