ePaper

Bhagalpur news पैक्स चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा

Updated at : 23 Jan 2026 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पैक्स चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा

सुलतानगंज पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को सुलतानगंज में कुल 21 नामांकन दाखिल हुए.

विज्ञापन

सुलतानगंज पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को सुलतानगंज में कुल 21 नामांकन दाखिल हुए. तिलकपुर पैक्स में अध्यक्ष के एक व सदस्य के सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आभा रतनपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. सदस्य पद के लिए कुल 10 लोगों ने नामांकन कराया. नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. पैक्स चुनाव के तहत मतदान छह फरवरी को कराया जायेगा. प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति किशनपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया. चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. सदस्य पद के पांच अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा कहलगांव प्रसस्तडीह में पैक्स चुनाव के अंतिम दिन सदस्य पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अखिलेश यादव, रितु कुमारी, शिवानी राम, आनंदी रविदास, रंजू देवी ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार के समक्ष नामांकन किया. बीसीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मतदान एवं मतगणना छह फरवरी को होगी. चार ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा नारायणपुर पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को अंतिम दिन नगरपारा उत्तर पैक्स से साहेब यादव, सिंहपुर पूरब से वीणा देवी व मनोज कुमार साह और रायपुर भवानीपुर से गौतम सिंह ने अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया. तीनों पैक्स से 18 सदस्यों ने पर्चा भरा है. अध्यक्ष पद पर दो व सदस्य पद पर 21 लोगों ने पर्चा दाखिल किया शाहकुंड वासुदेवपुर पैक्स में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर नागेश्वर सिंह व अवधेश साह और कार्यकारिणी के सदस्य पद पर 21 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन