विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गढ़वा अस्पताल में शव छोड़कर ससुराली फरार

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में विवाहिता ने लगाई फांसी.

Garhwa News: गढ़वा के पांडू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल पक्ष अस्पताल से फरार हो गया. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के बुढ़ीखाड़ गांव में बुधवार की सुबह एक 20 वर्षीय विवाहिता पुनीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही ससुराल के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए. मृतका बुढ़ीखाड़ निवासी अंजन कुमार महतो की पत्नी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरेलू विवाद में गई जान

ससुराल पक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह पुनीता देवी का घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद (नोक-झोंक) हुआ था. इसी से आक्रोशित होकर उसने कमरे में फांसी लगा ली. जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग (मेराल थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी) अस्पताल पहुंचे. मृतका के पिता दीपक मेहता ने दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पुनीता की शादी 7 मार्च 2025 को हुई थी.शादी के समय तिलक में दिए गए सामानों को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आरोप है कि अलमारी को कमजोर बताकर ससुराल पक्ष ने तोड़फोड़ की थी और उसके बाद से ही पुनीता के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी.

दो महीने पहले भी हुई थी मारपीट

मृतका के जीजा अनिल महतो ने बताया कि दो महीने पहले भी पुनीता के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. उस वक्त मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे और एक महीने तक वह मायके में ही रही थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझा-बुझाकर उसे वापस ससुराल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ें: सारंडा के जंगलों में मिसिर बेसरा के दस्ते और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, रुक-रुक हो रही गोलीबारी

क्या कहते हैं परिजन

परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम को पुनीता ने अपनी मां से बात की थी और वह सामान्य थी. बुधवार सुबह उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मायके पक्ष के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: तुपुडांग गांव के चड़क मेले में अनोखा प्रदर्शन, पीठ में लोहे की कील घोंप भगवान शिव के प्रति दिखाई आस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola