Garhwa News: सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, केतार-खरौंधी में पुलिस ने संभाला मोर्चा; ग्रामीणों और बच्चों को नदी से दूर रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एसडीपीओ ने संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और लोगों को नदी के पास न जाने की चेतावनी दी। सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की।

विज्ञापन

गढ़वा : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. इसे देखते हुए बुधवार को श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने केतार और खरौंधी थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित विभिन्न संवेदनशील एवं नदी के नजदीक वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों को संभावित खतरे के प्रति किया जागरूक

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सोन नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया. ग्रामीणों से नदी के किनारे जाने और जलधारा में प्रवेश नहीं करने की अपील की गयी.

बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील

पुलिस ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की. साथ ही किसी भी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola