गढ़वा की 14 ग्रामीण सड़कों का रोडवार स्टेटस सांसद को भेजा गया, सिर्फ 3 सड़कें PMGSY-4 में शामिल
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम | Prabhat Khabar Network
गढ़वा जिले की 14 ग्रामीण सड़कों का रोडवार स्टेटस पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को भेजा गया। पीएमजीएसवाइ-4 और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
गढ़वा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को गढ़वा जिले की प्रस्तावित ग्रामीण सड़कों का रोडवार स्टेटस भेजा गया है. झारखंड राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (JSRRDA) के मुख्य अभियंता ने सांसद को पत्र भेजकर सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी है. पत्र के साथ जिले की सड़कों की रोडवार सूची भी भेजी गयी है.
आपके शहर में
ग्रामीण सड़कों लंबाई करीब 61 किलोमीटर
रिपोर्ट में गढ़वा जिले की कुल 14 ग्रामीण सड़कों का उल्लेख है. इनकी कुल लंबाई करीब 61 किलोमीटर है. इसमें गढ़वा, नगर ऊंटारी, खरौंधी, मेराल, मझिआंव, डंडई और रमकंडा प्रखंड की सड़कें शामिल हैं.
तीन सड़कें PMGSY-4 में शामिल
रोडवार रिपोर्ट के अनुसार गढ़वा प्रखंड के करसुआ खुर्द पश्चिम टोला में गढ़वा-शाहपुर मुख्य सड़क से बगीचा टोला तक करीब पांच किलोमीटर सड़क को PMGSY-4 में लिया गया है.
खरौंधी प्रखंड में करिवाडीह मुख्य पथ से हनुमान मंदिर होते हुए सुंडी और चंदना मुख्य पथ तक करीब छह किलोमीटर सड़क तथा डंडई प्रखंड में जरही अयोध्या बांध R.E.O. रोड से कदलीया होते हुए कजरमारा दानरो नदी तक करीब चार किलोमीटर सड़क भी PMGSY-4 में शामिल की गयी है.
वहीं, मझिआंव प्रखंड की भागोडीह-चौधरी टोला-बनरी चट्टान सड़क का डीपीआर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति के लिए भेजे जाने की बात रिपोर्ट में कही गयी है.
कई सड़कों पर पात्रता का पेंच
रिपोर्ट में नगर ऊंटारी की तीन, मेराल की तीन, मझिआंव की एक, डंडई की दो और रमकंडा की तीन सड़कों की स्थिति भी बतायी गयी है. इनमें कई सड़कों को PMGSY-4 के लिए पात्र नहीं बताया गया है. रमकंडा प्रखंड की कुइया बसंत मोड़ से रमकंडा ऊपर टोला प्राथमिक विद्यालय तक करीब सात किलोमीटर, मंगराही मंजरी सीवान से वीरबल सिंह के घर तक करीब पांच किलोमीटर और बलिगढ़ में सुकन मुंडई के घर से वेदसी टोला होते हुए ठेंगुरा सीवान तक करीब छह किलोमीटर सड़क को PMGSY-4 के लिए पात्र नहीं माना गया है. इसके अलावा नगर ऊंटारी की एक पुरानी PMGSY सड़क को DLP से बाहर बताया गया है. मझिआंव की एक पुरानी राज्य सड़क भी DLP से बाहर है.
ये भी पढ़ें: सांसद की पहल पर पलामू-गढ़वा की ग्रामीण सड़कों को मिली रफ्तार, कई सड़कें PMGSY-4 में शामिल
पत्राचार के बाद सामने आया स्टेटस
JSRRDA के मुख्य अभियंता के पत्र में कहा गया है कि सांसद विष्णु दयाल राम को रोडवार स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध करायी जा रही है. बताया गया है कि सांसद की ओर से ग्रामीण सड़कों को लेकर किये गये पत्राचार के जवाब में संबंधित एजेंसी ने सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भेजी है.
अब रोडवार रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किन सड़कों को PMGSY-4 में शामिल किया गया है और किन सड़कों पर योजना की पात्रता पूरी नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए