बिहार को मिल सकती है एक और वंदे भारत, समस्तीपुर से बनारस का सफर होगा आसान

Published by :Paritosh Shahi
Published at :15 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Vande-Bharat-Train-

वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express: समस्तीपुर से बनारस के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने की चर्चा तेज हो गई है. अगर यह ट्रेन शुरू होती है तो समस्तीपुर, दरभंगा और आसपास के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलेगा.

विज्ञापन

Vande Bharat Express: समस्तीपुर से बनारस के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है. अभी इस ट्रेन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है. नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से बनारस की यात्रा पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी. यात्रियों को कम समय में बेहतर सुविधा के साथ सफर करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस रूट पर पहले से एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है, लेकिन वह जोगबनी से दानापुर के बीच चलती है और मुजफ्फरपुर होकर जाती है.

कई बार उठ चुकी है मांग

ऐसे में अगर दूसरी वंदे भारत ट्रेन समस्तीपुर को मिलती है, तो संभावना है कि यह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाले रूट पर चलाई जाए. ऐसा होने से इस रूट के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और यात्रा ज्यादा सुविधाजनक बन जाएगी.

समस्तीपुर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग पहले भी कई बैठकों में उठ चुकी है. अब माना जा रहा है कि आने वाली रेलवे बैठकों में यह मुद्दा फिर से जोर पकड़ सकता है. स्थानीय यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की तरफ से लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानिये

वंदे भारत ट्रेन अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है. इसमें जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई, ऑटोमैटिक दरवाजे, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटें और बायो-वैक्यूम शौचालय जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलती हैं. यह ट्रेन 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है.

देश में पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी. इसके बाद अब तक देशभर में 164 से ज्यादा वंदे भारत सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं. अगर समस्तीपुर से बनारस के बीच यह नई ट्रेन शुरू होती है, तो यह बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मानी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सत्ता छोड़ी पर सिद्धांत नहीं, जदयू नेता ने नीतीश कुमार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

2014 में जीता भरोसा, 2026 में मिला ताज, सम्राट चौधरी कैसे बने नीतीश कुमार के भरोसेमंद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन