रांची में रजिस्ट्रार की चलती कार बनी आग का गोला: दंपती ने कूदकर बचाई जान, आंखों के सामने खाक हुआ वाहन

Published by :Sameer Oraon
Published at :15 Apr 2026 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Fire News

जलती हुई कार का दृश्य

Ranchi Fire News: रांची के नामकुम में हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया. जमशेदपुर से रांची लौट रहे रजिस्ट्रार डॉ. एस. ऐ. हुसैन की चलती कार में अचानक आग लग गई. जैसे ही इंजन से धुआं उठा, दंपती ने सूझबूझ दिखाते हुए कार रोकी और बाहर निकल गए. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi Fire News, रांची (राजेश वर्मा की रिपोर्ट): राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क के लदनापीढी गांव में बुधवार को एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई. दरअसल हुआ यूं कि रजिस्ट्रार डॉ. एस. ऐ. हुसैन अपनी पत्नी यास्मीन हुसैन के साथ बुधवार को जमशेदपुर से रांची अपनी कार से लौट रहे थे, जिसे वह खुद (JH 05 BB 3599) ड्राइव कर रहे थे. सफर के दौरान लदनापीढी के पास अचानक उन्हें इंजन से धुआं निकलता महसूस हुआ. खतरे की आहट पाते ही उन्होंने बिना देर किए कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया.

दंपती के बाहर निकलते ही कार बनी आग का गोला

डॉ. हुसैन और उनकी पत्नी जैसे ही कार के दरवाजे खोलकर बाहर निकले, आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया. पल भर में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि हाईवे पर चलने वाले अन्य वाहन चालक भी सहम गए. आग इतनी तेजी से फैली कि कार के अंदर रखा कोई भी सामान निकाला नहीं जा सका और कुछ ही पलों में लाखों की गाड़ी लोहे के कंकाल में तब्दील हो गई.

Also Read: सिमडेगा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 28 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लोहरदगा जा रही थी खेप

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई और पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. पुलिस ने जली हुई गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या कोई बड़ी तकनीकी खराबी मानी जा रही है.

सुरक्षा पर उठते सवाल

हाईवे पर चलती गाड़ी में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर वाहनों के नियमित मेंटेनेंस और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता पर ध्यान खींचा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल, डॉ. हुसैन और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं.

Also Read: किसानों की लाइफलाइन होगी पांकी की अमानत नहर, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बराज किया निरीक्षण

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola