bhagalpur news. जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर संभावित 38 खिलाड़ियों का कैंप आज से
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:33 AM
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मंगलवार को जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल लिया गया. इसमें कुल 92 खिलाड़ियों ने भाग लिया
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में मंगलवार को जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल लिया गया. इसमें कुल 92 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 38 खिलाड़ियों को कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. चयनित खिलाड़ियों का कैंप बुधवार से सुबह आठ बजे से शुरू होगा.
भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर ने बताया कि कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी में राकेश गुप्ता, सचिन रॉय, अर्नव आरव, अनय कुमार सिंह, दिव्यांश कुमार, गुलशन राउद, हर्षित केडिया, रितेश कुमार (टीएनबी), राहुल द्रविड़, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, मो शोएब, विराज कुमार, रोहित कुमार, ओम केशव, अभिषेक आर्या, आयुष कुमार, अंकल्प कुमार, आदित्य राज, जैडेन कैरव, सौरभ कुमार (विकेटकीपर), शैलेंद्र कुमार, रितेश कुमार (रंधीर वर्मा), स्वप्निल कुमार, भास्कर शर्मा, शिव आरव अवस्थी, विश्वजीत कुमार, आशीष कुमार, यश राज, श्रेष्ठा झा, युवराज कंथ, ऋषि कुमार, अनिक कुमार, पीयूष कुमार, प्रणव कुमार, पीयूष मिश्रा, अंकुश कुमार व रवि कुमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










