महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में नेपाली अनुयायियों के लिए बनेगा भवन

Updated at : 21 Nov 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में नेपाली अनुयायियों के लिए बनेगा भवन

महर्षि मेंहीं परमहंस की ओर से चलाये गये पंथ संतमत सत्संग का महत्व बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

प्रभात एक्सक्लूसिव :

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा एवं नेपाल संतमत केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भवन निर्माण को लेकर हुआ शिलान्यास

दीपक राव, भागलपुर

महर्षि मेंहीं परमहंस की ओर से चलाये गये पंथ संतमत सत्संग का महत्व बढ़ता जा रहा है. इसी का प्रभाव है कि कुप्पाघाट आश्रम के संत हाल ही में हांगकांग प्रवचन करने गये. इससे पहले भी विदेशों में स्वामी सत्यानंद महाराज संतमत का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं. नेपाल के सैकड़ों अनुयायी आश्रम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसे लेकर यहां नेपाली अनुयायियों के लिए नेपाली भवन बनाया जायेगा.

महर्षि दलबहादुर बाबा की स्मृति में नेपाल भवन निर्माण की तैयारी

महर्षि दलबहादुर बाबा की स्मृति में बुधवार को महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा एवं नेपाल संतमत केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नेपाल भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. इसमें केवल नेपाल से आये अनुयायी ही ठहरेंगे. नेपाल संतमत केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सदानन्द सिंह यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार शाह, सचिव कुन्दन पोखरैल के साथ अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री दिव्यप्रकाश, मंत्री मनु भास्कर, व्यवस्थापक अजय जायसवाल, पूज्य प्रमोद जी महाराज, स्वामी रमेश बाबा, स्वामी कृष्ण वल्लभ बाबा के हाथों शिलान्यास कराया गया.

73 लाख की लागत से बनेगा चार मंजिला भवन

महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि 73 लाख की लागत से 12 हजार स्क्वायर फीट में चार मंजिला भवन बनाया जायेगा. अंडरग्राउंड में पार्किंग, हॉल व शौचालय का निर्माण होगा. सबसे ऊपर तल पर 17 कमरे बनाये जायेंगे. छह माह के अंदर कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

गुरु महाराज महर्षि मेंहीं की जयंती पर होगा लोकार्पण

महर्षि मेंहीं की जयंती 28 अप्रैल को है. इसी दिन भवन का लोकार्पण नेपाल के राष्ट्रपति से कराने का निर्णय लिया गया है. महामंत्री ने बताया कि नेपाल में 25 हजार से अधिक दीक्षित अनुयायी हैं. जबकि यहां के वार्षिक अधिवेशन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जुटान होता है. नेपाल में महर्षि मेंहीं के नेपाली शिष्य महर्षि दलबहादुर बाबा ने संतमत का प्रचार-प्रसार शुरू किया था. उनके नेतृत्व में ही 25 हजार से अधिक अनुयायी बने. उनकी स्मृति में ही यह भवन बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन