bhagalpur news.इस वर्ष 13,513 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये दिया आवेदन

Updated at : 20 Apr 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.इस वर्ष 13,513 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये दिया आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर भागलपुर के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में बैठक की

विज्ञापन

भागलपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर भागलपुर के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में बैठक की. सात जनवरी 2025 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब तक मतदाता सूची में जोड़े गए, हटाये और संशोधित किये नामों के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने पर चर्चा हुई.

कहा कि सात जनवरी 2025 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 18 अप्रैल 2025 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 13,513, नाम हटाने के लिए 5,379 और संशोधित करने के लिए 9,880 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है. यदि इन आवेदनों पर किन्हीं को कोई आपत्ति है, तो वे लिखित में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

90 वर्ष से ऊपर के 5,649 बुजुर्ग

बताया कि जिले में 90 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 19 अप्रैल तक 5,649 हो चुका है. इनमें बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 733, गोपालपुर में 745, पीरपैंती में 477, कहलगांव में 858, भागलपुर में 668, सुलतानगंज में 1,247 और नाथनगर में 931 बुजुर्ग शामिल हैं.

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता

जिले का मतदान प्रतिशत वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2024 में घटा है. लिहाजा राजनीतिक दलों को भी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहपुर में मतदान का प्रतिशत 49.31 प्रतिशत, गोपालपुर में 57.89, पीरपैंती में 58.97, कहलगांव में 61.95, भागलपुर में 48.25, सुलतानगंज में 52.07 और नाथनगर में 59.72 प्रतिशत रहा. 2024 में भागलपुर जिला का मतदान प्रतिशत 52.47 प्रतिशत रहा. भागलपुर जिला का मतदान प्रतिशत 2020 में 56.96 प्रतिशत था. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 57.85 प्रतिशत, गोपालपुर में 55.31, पीरपैंती में 55.42, कहलगांव में 57.29, भागलपुर में 46.21, सुलतानगंज में 47.23 और नाथनगर में 56.51 प्रतिशत रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन