Bhagalpur news नप के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में नहीं हो सकी सभी एजेंडा पर चर्चा

Updated at : 26 Apr 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news नप के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में नहीं हो सकी सभी एजेंडा पर चर्चा

सुलतानगंज नप सभागार में शनिवार को स्टैंडिेग कमेटी की बैठक में सभी एजेंड़ा पर चर्चा हुए बिना बैठक स्थगित कर दी गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज नप सभागार में शनिवार को स्टैंडिेग कमेटी की बैठक में सभी एजेंड़ा पर चर्चा हुए बिना बैठक स्थगित कर दी गयी. बैठक मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में सफाई व्यवस्था, वेंडिंग जोन निर्माण सहित कुल छह बिंदु पर चर्चा होनी थी. विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा के पहले एजेंडा का कोरम पूरा होने पर जैसे ही दूसरी एजेंडा की चर्चा शुरू हुई, वैसे ही मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद में योजना के प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर विवाद में मुख्य पार्षद सदन से बाहर चले गये. मुख्य पार्षद के बाहर जाते ही ईओ व कार्यालय कर्मी भी बाहर निकल गये, जिससे शक्त स्थायी समिति की बैठक स्थगित कर दी गयी.

एक एजेंड़ा पर हुई चर्चा, दो मई से कार्यालय स्तर से होगा सफाई कार्य

एक एजेंडा पर चर्चा में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि पहला एजेंडा सफाई व्यवस्था पर विचार हुआ. सफाई एजेंसी की अनियमितता व सफाई कर्मी का पीएफ भुगतान नहीं करने को लेकर दर्जनों बार कार्यालय स्तर से चेतावनी पत्र देने के बावजूद स्वच्छता कार्य में सुधार नहीं करने पर स्वच्छता एजेंसी का एकरारनामा रद्द करते हुए उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया. दो मई से शहर में स्वच्छता कार्य कार्यालय स्तर से करने की स्वीकृति प्रदान की गयी. दूसरे एजेंडा योजना पर प्रशासनिक स्वीकृत की था, जिसमें विगत सामान्य बोर्ड की बैठक में कुल 30 योजना स्वीकृत की गयी थी, जिसका प्रशासनिक स्वीकृति देने पर उप मुख्य पार्षद नीलम देवी के दो अतिरिक्त कार्य योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पर विवाद की स्थिति पैदा हुई. उप मुख्य पार्षद के पुत्र ने योजना चयन करने पर विवाद करने लगा, इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया. मुख्य पार्षद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को इस विषय से अवगत कराया जायेगा. बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गान व पहलगाम में आतंकी हमले में मृत सैलानियों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार,सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संजय कुमार चौधरी, नवीन कुमार बन्नी मौजूद थे.

कहती है उप मुख्य पार्षद

वार्डों की योजना के प्राक्कलन राशि की स्वीकृति में मैंने 24 अप्रैल को अपने लेटर पैड पर दो योजना का नाम चयन कर प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया था. मुख्य पार्षद ने प्रस्ताव लिखने परकार्यालय कर्मी को मना कर दिया. मेरे पुत्र पर लगाया गया आरोप निराधार है. मुख्य पार्षद ने ही बैठक स्थगित की. विकास कार्य को लेकर बैठक से बाहर निकलने से शहर का विकास बाधित हो रहा है.

नीलम देवी, उप मुख्य पार्षद, नगर परिषद, सुलतानगंज.

कहते हैं ईओ

बैठक की कार्रवाई चल रही थी कि सभापति एवं उपसभापति में योजनाओं को लेकर वाद -विवाद होने लगा. मुख्य पार्षद सदन से बाहर निकल गये. जिससे बैठक स्थगित कर दी गयी.

मृत्युंजय कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,सुलतानगंज.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन