bhagalpur news. फर्जी फेसबुक आइडी से ठगी पर अलर्ट, खुद रिपोर्ट कर बंद कराने की अपील
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 1:03 AM
सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों के नाम से ठगी करने के मामलों में तेजी आयी है
सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों के नाम से ठगी करने के मामलों में तेजी आयी है. इसे देखते हुए साइबर वेलफेयर सोसाइटी इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने और ऐसी आइडी को खुद रिपोर्ट कर बंद कराने की अपील की है. बढ़ रहे हैं ठगी के मामले
एडवाइजरी में बताया कि इन दिनों अपराधी किसी व्यक्ति के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसके मित्रों और परिचितों से पैसे मांग रहे हैं. कई लोग इसे सही समझकर रुपये भेज देते हैं, जिससे वे ठगी का शिकार हो जाते हैं.
ऐसे करें फर्जी आइडी की पहचान और रिपोर्ट
संस्था के अनुसार यदि किसी के नाम से फर्जी आइडी बनती है तो उसे आसानी से रिपोर्ट कर बंद कराया जा सकता है. इसके लिए संबंधित प्रोफाइल खोलकर तीन डॉट पर क्लिक करें. इसके बाद “Find Support or Report Profile” विकल्प चुनें और “Pretending to be someone” ऑप्शन पर जाएं. यहां “Me” या “A Friend” का चयन कर रिपोर्ट सबमिट करें.
साक्ष्य सुरक्षित रखना जरूरी
संस्था ने यह भी कहा है कि फर्जी आइडी को रिपोर्ट करने से पहले उसका यूआरएल और संदिग्ध पोस्ट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लेना चाहिए. इससे जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई में मदद मिलती है.
लोगों से की गई अपील
साइबर डीएसपी कनिष्क कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे मांगने पर पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें. बिना जांचे-परखे पैसे भेजने से बचें, ताकि साइबर ठगी से खुद और अपने परिचितों को सुरक्षित रखा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










