bhagalpur news. बकाया राशि के बदले घर पर जबरन कब्जा करने का आरोप

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 12:46 AM

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा रमजान अली लेन निवासी तबस्सुम बानो ने बरहपुरा के दो लोगों के विरुद्ध बकाया रकम के बदले घर पर जबरन कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा रमजान अली लेन निवासी तबस्सुम बानो ने बरहपुरा के दो लोगों के विरुद्ध बकाया रकम के बदले घर पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. तबस्सुम का कहना है कि वर्ष 2023 में सूद का कारोबार करने वाले माेहल्ले के ही मो खबर से 14,34,734 और मो शौक से 8,74,500 रुपया कर्ज अपने पुत्र तनवीर के इलाज कराने के लिए लिया है. मो खबर को 14,50,400 रुपया वापस कर दिया और शौक को अब तक 2,47,500 रुपया वापस कर चुकी हूं. शौक के और बकाये की राशि का धीरे धीरे भुगतान कर रही हूं, लेकिन दोनों ने मिल कर उक्त बकाया राशि के लिए 25 जुलाई की रात्रि आठ से नौ बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस गये. घर के सदस्यों के साथ अपमानजनक हरकत किया गया. एक स्टांप पर 45,00,000 रुपया देने की बात कहते हुए हस्ताक्षर ले लिया. फिर घर के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर ताला लगा दिया. इस घटना के बाद उसने कई जगहों पर फरियाद की, लेकिन कोई निदान नहीं निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन