एबीवीपी ने कुलपति पुतला फूंका, नारेबाजी की

Updated at : 27 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
एबीवीपी ने कुलपति पुतला फूंका, नारेबाजी की

टीएनबी कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में सोमवार को विवि प्रशासनिक भवन के सामने परिषद ने कुलपति का पुतला फूंका.

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में सोमवार को विवि प्रशासनिक भवन के सामने परिषद ने कुलपति का पुतला फूंका. विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज की घटना में शामिल गुंडागर्दी करने वालों पर विवि प्रशासन अविलंब कार्रवाई करे. प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि 17 जनवरी को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई थी. उसको लेकर परिषद ने मुकदमा भी दर्ज कराया था. उसके बाद एसएसपी से मिलकर मांग भी किया गया था कि दोषियों पर कार्रवाई की जाये. कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मिलकर भी शिकायत की. मामले में कुलपति ने जांच कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी. टीएनबी कॉलेज विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष सुमित सिंह के साथ छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव सहित अन्य ने मारपीट की थी लेकिन इस दिशा में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. मौके पर परिषद के जिला संयोजक रोहित राज, अनुज चौरसिया, अमन राय, सृष्टि भारती, प्रत्यूष राज, अंकित आनंद, सूर्य प्रताप, हर्ष मिश्रा, सुमित सिंह, अवनीश कुमार, खुशी, खुशबू, अमरजीत आदि मौजूद थे. एबीवीपी के छात्र से मारपीट मामले में कमेटी करेगी जांच – टीएनबी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गयी है. घटना को लेकर एबीवीपी ने छात्र नेता ने कुलपति से लिखित शिकायत की थी. इस बाबत कुलपति प्रो जवाहर लाल ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है. कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार को संयोजक बनाया गया है. जबकि प्रॉक्टर प्रो अर्चना साह, प्रो जगधर मंडल, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो संजय कुमार झा व प्रो एसडी झा सदस्य हैं. कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है. पत्र में कमेटी से एक सप्ताह के अंदर घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन