bhagalpur news. शैक्षणिक परिभ्रमण का बिल जमा कराने के लिए आज लगेगा शिविर
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 1:06 AM
विज्ञापन
जिले के 100 से अधिक सरकारी विद्यालय शैक्षणिक परिभ्रमण का डीसी बिल जमा नहीं कर पाये थे
विज्ञापन
जिले के 100 से अधिक सरकारी विद्यालय शैक्षणिक परिभ्रमण का डीसी बिल जमा नहीं कर पाये थे. गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में उन विद्यालयों के लिए शिविर लगायी जा रही है. डीपीओ योजना एवं लेखा संभाग से जारी पत्र में कहा गया कि गुरुवार के बाद शैक्षणिक परिभ्रमण की राशि की निकासी नहीं होने की स्थिति में विद्यालय प्रधान जिम्मेवार होंगे. कैंप में सभी प्रखंडों के शेष बचे विद्यालय प्रधान निर्धारित तिथि व समय पर मूल अभिश्रव के साथ डीसी बिल विपत्र जमा करना सुनिश्चित करेंगे.
जिलाधिकारी ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को 20 मार्च तक तक कोषागार में बिल विपत्र जमा कराने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की है. गुरुवार को सुबह 11 बजे से शिविर शुरू होगा. मालूम हो कि शैक्षणिक भ्रमण के तहत विद्यालयों को 20 हजार रुपये मिले थे. खर्च के बाद जमा बिल के आधार पर राशि को विद्यालय कोष में भेजा जायेगा. बताया जा रहा कि 14 मार्च को भी शिविर लगाया गया था, लेकिन 100 से अधिक विद्यालयों ने डीसी विपत्र कार्यालय में जमा नहीं कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










