बाहुबली-2 के टिकट को लेकर भागलपुर के सिनेमा हाॅल में मारपीट

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बाहुबली-2 फिल्मकेटिकटको लेकर आजजमकरमारपीटहोने की खबर है. जानकारीके मुताबिक बाहुबली- 2 को देखने के लिए भागलपुर के दीपप्रभा टॉकीज पहुंचे युवक ब्लैक में टिकट बेच रहे युवकों से भिड़ गये. फिल्म का टिकट 40 के बदले 300 में बिकरहाथा.सूचनापाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला. गौर हो कि […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में बाहुबली-2 फिल्मकेटिकटको लेकर आजजमकरमारपीटहोने की खबर है. जानकारीके मुताबिक बाहुबली- 2 को देखने के लिए भागलपुर के दीपप्रभा टॉकीज पहुंचे युवक ब्लैक में टिकट बेच रहे युवकों से भिड़ गये. फिल्म का टिकट 40 के बदले 300 में बिकरहाथा.सूचनापाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला.
गौर हो कि बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली-2: द कन्क्लूज़न, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज रिलीज हो गयी. रिलीज से पहले ही 500 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफीउत्साह था. फिल्म का फर्स्ट शो देखने के लिए लोग सुबह से ही भागलपुर के दीपप्रभाटॉकीज के बाहर लाइन लगाए खड़े थे.
इलाके के कुछ युवक फिल्म का टिकट 40 के बदले 300 में बेच रहे थे और लोग खरीद रहे थे. इसे देखकर काउंटर पर टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. कुछ देर में मारपीट भी शुरू हो गयी. इस दौरान ब्लैक में टिकट बेच रहे युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद पुलिस ने सिनेमा ह़ॉल पहुंच कर मामला शांत कराया. बाद में पुलिस की देखरेख में काउंटर से टिकट की बिक्री की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




