नवंबर मुंगेर-जमुई को मिलेगी 19 नयी बसें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2016 5:40 AM
भागलपुर/मुंगेर : सालों से खटारा बसों की परेशानी झेल रहे पथ परिवहन निगम भागलपुर को 30 सीट वाली 49 नयी बसें मिलनेवाली है. सरकार से विभाग को स्वीकृति भी मिल गयी है. नवंबर में इस बस की खरीद हो जायेगी. नवंंबर में ही यह बस भागलपुर आ जायेगी. पथ परिवहन निगम इन बसों का विभिन्न […]
भागलपुर/मुंगेर : सालों से खटारा बसों की परेशानी झेल रहे पथ परिवहन निगम भागलपुर को 30 सीट वाली 49 नयी बसें मिलनेवाली है. सरकार से विभाग को स्वीकृति भी मिल गयी है. नवंबर में इस बस की खरीद हो जायेगी. नवंंबर में ही यह बस भागलपुर आ जायेगी. पथ परिवहन निगम इन बसों का विभिन्न रूटों पर जनवरी से परिचालन शुरू कर देगा. नवंबर में आने वाली बसों में 30 बस भागलपुर डिपो और इस डिपो से संचालित होनेवाले मुंगेर और जमुई डिपो के लिए 19 बसें दी जायेगी.
नये बसों के रख-रखाव को लेकर भी विभाग सख्त दिख रहा है. जिस डिपो से नयी बसें चलेगी उस बस की जिम्मेवरी संबंधित डिपो के इंचार्ज पर हाेगा. सभी बसों पर खुद प्रमंडलीय प्रबंधक निगरानी रखेंगे. हर हाल में बसों के रख-रखाव पर ध्यान रखना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










