Bhagalpur Weather. भागलपुर में बदला मौसम, काले बादलों के बीच बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur Weather. भागलपुर में बदला मौसम, काले बादलों के बीच बारिश का अलर्ट

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मई को जिले में बारिश की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर.

जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. आसमान में दिनभर काले बादल छाये रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मई को जिले में बारिश की संभावना जतायी गयी है.

इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद इलाके में लीची की फसल बाजार में तेजी से पहुंचने लगी है. साथ ही लोकल बनारसी आम भी बाजार में बिक्री के लिए आने लगा है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव का असर आम और लीची की गुणवत्ता और आवक पर देखा जा सकता है और किसानों को फसल की देखभाल और तुड़ाई समय पर करने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन