Bhagalpur Market Update. बाजार में लगातार तेजी से बढ़े सोना-चांदी के दाम, खाद्य वस्तुओं के भाव स्थिर
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले चार दिनों के अंदर लगभग 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गयी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. स्थानीय बाजारों में इस समय खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है और अधिकांश आवश्यक वस्तुएं स्थिर दर पर बनी हुई हैं. दाल, अनाज और खाद्य तेल के थोक भाव पिछले कुछ दिनों से लगभग समान स्तर पर टिके हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि कुछ इलाकों के खुदरा बाजार में मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जा रही है, लेकिन यह बहुत अधिक प्रभाव नहीं डाल रही है.इसके विपरीत सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है. सोना और चांदी की कीमतों में पिछले चार दिनों के अंदर लगभग 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गयी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है. गुरुवार को हालांकि भाव स्थिर रहे, लेकिन पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग में वृद्धि के कारण सर्राफा बाजार में यह तेजी बनी हुई है.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.24 कैरेट सोना : 1.57 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना : 1.42 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी: 2.50 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)
दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपयेकतरनी चावल 80 से 160 तक
अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.तेलहन बाजार में बढ़त
खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 13 लीटर वाले धारा तेल का डिब्बा 2500 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










