BIHAR : नवगछिया में RJD के बाहुबली नेता विनोद यादव को गोलियों से भून डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2016 1:47 AM
नवगछिया : बिहारमें राजद के बाहुबली नेता एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विनोद यादव (50) को मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने शनिवार को गोलियों से भून डाला. तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने रसलपुर भंवरा के पूरब पीसीसी सड़क पर एक गुमटी के पास घटना को अंजाम दिया. उस समय विनोद यादव […]
नवगछिया : बिहारमें राजद के बाहुबली नेता एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विनोद यादव (50) को मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने शनिवार को गोलियों से भून डाला. तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने रसलपुर भंवरा के पूरब पीसीसी सड़क पर एक गुमटी के पास घटना को अंजाम दिया. उस समय विनोद यादव रसलपुर स्थित अपने घर से जीबी कॉलेज के पास बासा पर जा रहे थे. विनोद यादव को आंख, सिर, चेहरा, बांह, गला, छाती, और पेट में गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. देखते ही देखते पूरे इलाके में यह खबर आग की तरफ फैल गयी.
तीन साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
भागलपुर के राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल व गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव आदि घटना स्थल पर पहुंचे. सभी ने घटना की निंदा की है.
जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के कराण हत्या हुई है. मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करायी गयी है. खोजी कुत्तों की भी मदद ली गयी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










