हम सब बिना रुके-बिना थके आगे बढ़ें

आपका अपना प्रभात खबर आज भागलपुर में भी पांच साल का हो गया. पांच साल की उम्र ज्यादा तो नहीं होती, लेकिन आप लोगों ने प्रभात खबर को जो स्नेह दिया है, वह अतुलनीय है. तभी तो कड़ी प्रतिस्पर्धा और बाजारवाद के इस दौर में भी प्रभात खबर भागलपुर ही नहीं पूरे बिहार में नित […]
आपका अपना प्रभात खबर आज भागलपुर में भी पांच साल का हो गया. पांच साल की उम्र ज्यादा तो नहीं होती, लेकिन आप लोगों ने प्रभात खबर को जो स्नेह दिया है, वह अतुलनीय है. तभी तो कड़ी प्रतिस्पर्धा और बाजारवाद के इस दौर में भी प्रभात खबर भागलपुर ही नहीं पूरे बिहार में नित नये-नये प्रतिमान गढ़ रहा है.
कोसी-पूर्व बिहार के 13 जिले (जहां भागलपुर से प्रभात खबर छप कर जाता है) कई मामलों में आजादी के बाद से ही काफी पीछे रहा है. यहां के लोगों ने न सिर्फ सुविधाओं की कमी, बल्कि जिम्मेदार तंत्र की उपेक्षा का दंश वर्षों भोगा है. बावजूद इसके, इस पूरे इलाके की एक बड़ी विशेषता आत्मसम्मान है. सरकारी मदद के लिए राह तकने की जगह राह बनानेवालों के इस इलाके में प्रभात खबर को भरपूर स्नेह मिलना गौरव की बात है लेकिन साथ ही इससे हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ गयी है. हमें इसका अहसास भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




