ePaper

bhagalpur news. आरोग्य का वरदान देने वाली है माता शीतला, मारवाड़ी बहुल क्षेत्र में पूजन शुरू

Updated at : 09 Mar 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. आरोग्य का वरदान देने वाली है माता शीतला, मारवाड़ी बहुल क्षेत्र में पूजन शुरू

11 मार्च बुधवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर माता शीतला का विशेष पूजन किया जायेगा. इसमें उन्हें ठंडे और बासी भोजन का भोग लगाया जायेगा.

विज्ञापन

मारवाड़ी बहुल चुनिहारी टोला, मिरजानहाट, घंटाघर, आनंद चिकित्सालय रोड समेत बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, तिलकामांझी में चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी पर श्रद्धालु घर में नहीं जलायेंगे चूल्हा और बासी व्यंजन का भोग माता शीतला को लगायेंगे. हालांकि कई श्रद्धालु माता शीतला पूजन की शुरुआत कर चुके हैं. मान्यता है कि माता शीतला अपने भक्तों को एवं विशेषकर छोटे बच्चों को आरोग्यता प्रदान करती है. इस मौसम में होने वाली बीमारियों से भी हम सभी को आरोग्यता मिलती है. कई श्रद्धालु 11 मार्च बुधवार के अतिरिक्त सोमवार नौ मार्च को भी शीतला माता का बास्योड़ा का पर्व मना सकते हैं. 11 मार्च बुधवार को ही शीतला माता का बास्योड़ा मानना श्रेष्ठ एवं श्रेयस्कर होगा. ज्योतिषाचार्य आचार्य विष्णु पाठक ने बताया कि 11 मार्च बुधवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर माता शीतला का विशेष पूजन किया जायेगा. इसमें उन्हें ठंडे और बासी भोजन का भोग लगाया जायेगा. इस दिन भक्त भी बासी व ठंडा खाना ग्रहण करेंगे. भक्त 10 मार्च को सायं काल भोजन तैयार करके 11 मार्च को प्रातः माता शीतला को भोग लगा कर के बासी भोजन ही प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे. गुड़ के गुलगुले, गुड़ के चावल, मालपुआ, दही की राबड़ी माता शीतला को अति प्रिय है. बुधवार 11 मार्च को भक्तजन भी माता शीतला को भोग लगाकर के यही प्रसाद स्वयं भी पायेंगे. होली के आठ दिन बाद होता है बसौड़ा का त्योहार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अष्टमी को घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और सप्तमी की रात को ही हलवा, पूड़ी व रबड़ी जैसे व्यंजन तैयार कर लिए जाते हैं. चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जो आमतौर पर होली के आठ दिन बाद मनाया जाता है. माता शीतला के भक्त चांद झुनझुनवाला ने बताया कि भागलपुर के विभिन्न मंदिरों चुनिहारी टोला, मिरजानहाट, घंटाघर, आनंद चिकित्सालय रोड, सुरखीकल, बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, तिलकामांझी आदि मोहल्ले में स्थित माता शीतला मंदिर में श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना करेंगे. सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी. शीतलाष्टमी पर आग नहीं जलायी जाती है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन