ePaper

Bhagalpur News. केंद्रीय विद्यालय खुलने पर फंसा पेंच, सरकार से जमीन की नहीं मिली एनओसी

Updated at : 09 Mar 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. केंद्रीय विद्यालय खुलने पर फंसा पेंच, सरकार से जमीन की नहीं मिली एनओसी

पेंच में फंसा केंद्रीय विद्यालय का खुलना.

विज्ञापन

भागलपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग व मुंगेर के लिए कृषि विभाग को करना है जमीन ट्रांसफरआरफीन, भागलपुर

भागलपुर व मुंगेर में केंद्रीय विद्यालय खुलने में पेंच फंस गया है. सरकार से जमीन के लिए एनओसी अबतक नहीं मिली है. ऐसे में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने में लेट हो सकता है. बताया जा रहा कि भागलपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग व मुंगेर के लिए कृषि विभाग को जमीन केंद्रीय विद्यालय को ट्रांसफर करना था, जो अबतक नहीं हो सका है. प्रोजेक्ट के को-ऑर्डिनेटर संतोष चौधरी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बोर्ड के नियमानुसार जमीन का ट्रांसफर के बाद ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय शुरू हो सकता है. उन्होंने कहा कि दोनों जिला के जिलाधिकारी विद्यालय की शुरुआत के लिए लगातार प्रयासरत हैं. सरकार को भी जमीन के एनओसी के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों से आग्रह किया जायेगा कि जमीन की एनओसी के लिए फिर से सरकार को पत्र भेजा जाये.

केंद्र सरकार ने 19 केंद्रीय विद्यालय पर लगायी है मुहर

केंद्र सरकार ने बिहार में 19 केंद्रीय विद्यालय शुरू करने पर सहमति दी है. इसमें भागलपुर व मुंगेर भी शामिल है. को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि स्कूल के भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 21 हजार करोड़ की मंजूरी दे दी है. लेकिन जमीन नहीं मिल पाने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है. बताया जा रहा है कि देश भर में 1200 सेंट्रल विद्यालय चल रहे हैं.

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल खोलने की तैयारी –

जिला शिक्षा विभाग केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तैयारी कर रहा है. राजकीय इंटर स्तर बालिका विद्यालय में स्कूल खोलने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्लस टू भवन स्थित प्रायोगिक कक्षा में ही विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है. शिक्षा विभाग के निर्देश पर काम शुरू कर दिया गया है. स्कूल के प्राचार्य जगन्नाथ ने कहा कि प्रायोगिक कक्षा को मुख्य भवन में शिफ्ट किया जायेगा. प्रैक्टिकल से जुड़े उपस्कर को भी शिफ्ट कर लिया जायेगा.

स्कूल खुलने को लेकर अभिभावकों में थी खुशी –

प्रोजेक्ट के को-ऑडिनेटर संतोष चौधरी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खुलने को लेकर भागलपुर के अभिभावकों में काफी खुशी थी. भागलपुर से सबसे ज्यादा अभिभावकों ने फाेन कर पूछा कि विद्यालय कब से शुरू होगा. नामांकन के लिए क्या प्रोसेस है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन