bhagalpur news. अलग-अलग मामलों में 48 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अलग-अलग मामलों में 48 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर भागलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान कुल 31 अभियुक्तों के खिलाफ वारंट की तामील की गयी. जबकि 110 वारंटों का भी निष्पादन किया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में चोरी के एक मामले में एक अभियुक्त को जेल भेजा गया. अन्य मामलों में गिरफ्तार छह अभियुक्तों को जेल भेजा गया. हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. शराब के साथ छह अभियुक्तों को पकड़ा गया जबकि शराब सेवन के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं वाहन जांच में 1,44,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन