ePaper

Bihar: बीयर की तस्करी में भागलपुर में मचा हड़कंप, पश्चिम बंगाल से आ रही थी शराब की खेप

Updated at : 05 May 2025 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar

Bihar: भागलपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है, जब बरारी पुलिस ने एक लग्जरी SUV से 20 पेटी बीयर बरामद की. यह खेप पश्चिम बंगाल के तारापीठ से लाकर बेगूसराय में डिलीवर होनी थी. पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी SUV से 20 पेटी बीयर जब्त की है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जो खगड़िया का रहने वाला बताया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी शराब, बेगूसराय में होनी थी डिलीवरी

पुलिस को इनपुट मिला था कि एक SUV के ज़रिए भारी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है. सूचना के आधार पर बरारी थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की. पुलिस की तत्परता से गाड़ी को रोका गया और जब तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर 20 पेटी बीयर बरामद हुई.

गिरफ्तारी के बाद तस्कर ने बताया

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रॉबिन के रूप में हुई है, जो खगड़िया जिले का निवासी है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब तारापीठ (पश्चिम बंगाल) से खरीदी गई थी और इसका डिलीवरी प्वाइंट बेगूसराय था. उसने खुद पर से जिम्मेदारी हटाते हुए कहा कि उसे सिर्फ खगड़िया तक गाड़ी पहुंचानी थी शराब उसकी नहीं है किसी ने उसे लाकर दी थी.

ये भी पढ़े: दिल्ली में फिर गूंजेगा मुंगेर का योग मंत्र, इस दिन से स्वामी निरंजनानंद के सान्निध्य में होगा विशेष साधना सत्र

पुलिस जुटी नेटवर्क की जांच में

बरारी थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन और बीयर की पेटियों को जब्त कर लिया गया है. ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस तस्करी नेटवर्क की पूरी चेन तक पहुंचने की बात कह रही है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन